दैनिक भास्कर नेटवर्क
फोटो
हर सवाल का
जवाब देंगे...
-नरेंद्र मोदी, पेज 14
टेस्ट में 9 साल बाद
ऑस्ट्रेलिया VS बांग्लादेश
-स्पोर्ट्स पेज
तापमान
32.0°अधिकतम
18.0°न्यूनतम
बादल छाए रहने व बारिश के
आसार। हवा की गति 10
किमी प्रतिघंटे रह सकती है।
सोना
24 कैरेट147800
22 कैरेट135976
(रिटेल/जीएसटी 3% अलग)
चांदी
232000 +
(प्रति किलो/जीएसटी अलग)

शहर में आज

  • अंतिम चरण की स्थिति
  • प्रवेश कार्य 12 बजे से
न्यूज ब्रीफ
मेरिट के विद्यार्थियों का
पंजीयन-सत्यापन 30 तक
राजनांदगांव. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन प्रवेश सूची की ई-केवाईसी...
खुल रहीं परतें • पिता से पुत्र और पति से पत्नी के नाम पर कनेक्शन को ट्रांसफर करने का भी विकल्प दिया

मृतकों के नाम से गैस कनेक्शन, सरेंडर करने के
खौफ में 10 हजार से ज्यादा ई-केवाईसी है पेंडिंग

राजनांदगांव | एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है। इसकी अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लोगों को 17 अगस्त से घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी नहीं मिलेगी। जिले में करीब 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पेंडिंग है। गैस एजेंसियों के लगातार निर्देश दिए जाने के बाद भी उपभोक्ता विशेष रुचि नहीं ले रहे हैं। शहर की गैस एजेंसियों में रोज ई-केवाईसी अपडेट कराने उपभोक्ता पहुंच रहे हैं।

सन 2013 से इसके लिए अभियान चल रहा है। ई-केवाईसी को लेकर गैस एजेंसियां लंबे समय से उपभोक्ताओं को फोन और मैसेज कर रही हैं। जब तक गैस का कनेक्शन है, तब तक हर साल ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसके अभाव में...
ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 17 से घरेलू सिलेंडर लेने ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी
राजनांदगांव. ई-केवाईसी नहीं तो बढ़ेगी उपभोक्ताओं की परेशानी।
सभी गैस एजेंसियों में पहुंचकर रोज औसतन 100 उपभोक्ता इसकी जानकारी ले रहे

सभी गैस एजेंसियों में रोज 100 उपभोक्ता इसकी जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। इसमें मृतक पिता के पुत्र, पति से पत्नी के नाम पर गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने का विकल्प दिया जा रहा है। इसमें कनेक्शन और फोटो कॉपी जैसी जरूरी कागजात अनिवार्य हैं।

अन्य रिश्तेदारों के नाम से ट्रांसफर करने का कोई विकल्प नहीं रहेगा

इसमें बेटी, बहू, भतीजे, भांजे के नाम, या अन्य रिश्तेदारों के नाम गैस कनेक्शन ट्रांसफर का कोई विकल्प नहीं रहेगा। ई-केवाईसी नहीं होने पर 10 हजार से ज्यादा कनेक्शन पेंडिंग हैं।

बड़ी दहशत... आसपास के गांव में अलर्ट

करेला भवानी मंदिर के पास
दिखा तेंदुआ, निगरानी में जुटे

डोंगरगढ़. मंदिर के रास्ते पहाड़ी वाले हिस्से में तेंदुआ देखा गया।
डोंगरगढ़/राजनांदगांव | डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत करेला भवानी मंदिर के पास पहाड़ी रास्तों में एक तेंदुआ विचरण करते दिखा है। आसपास के गांवों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है और निगरानी में जुट गई है।

उज्ज्वला कनेक्शन धारियों को सब्सिडी का नुकसान

उज्ज्वला योजना के तहत 14.2 किलो सिलेंडर लेने वाले हितग्राहियों को ई-केवाईसी नहीं कराने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है।

जिले भर में सभी 15 एजेंसियों में ढाई लाख उपभोक्ता हैं

इस संबंध में गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि जिले में करीब 2.50 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें शहरी और ग्रामीण...

चौकी के कोहकाटोला में दिखा भालू हो गया ओझल

इधर चौकी के कोहकाटोला में दिखा भालू भी जंगल में ओझल हो गया है। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने लोगों को जंगल की तरफ नहीं जाने की सलाह दी है।

वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें।